The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बड़ी खबर:तेंदुआ का शिकार करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार,कब्जे से एक नाखून व दो दांत के अलावा तीर कमान व टंगिया जब्त

Spread the love

बिलासपुर। सोंठी सर्किल के बिटकुला बीट में तेंदुआ का शिकार करने वाले पांच आरोपितों को वन विभाग की टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। इसके साथ ही आरोपितों के कब्जे से एक नाखून व दो दांत के अलावा तीर कमान व टंगिया भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों में दो अदराली,एक कोरबा और दो निरतू के रहने वाले हैं। आरोपितों को गिरफ्तार कर बिलासपुर स्थित वन मंडल कार्यालय लाया जा रहा है। यहां लाकर उनसे पूछताछ की जाएगी और यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर वन्य प्राणियों के अंगों का उपयोग किस काम के लिए करते थे। अभी जो सूचना मिली है वह यह है कि इसे बेचते थे। पर पूरी पुष्टि बयान के बाद भी सामने आएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *