The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक ननकीराम कंवर ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को टालने का लिया निर्णय

Spread the love

कोरबा। रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को टालने का निर्णय लिया है। ऐसा उन्होंने कोरबा कलेक्टर से चर्चा करने के बाद किया है। विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर कहा था कि साल 1977-78 में उरगा, पंतोरा, बलौदा सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण किया था। लेकिन उसका मुआवजा आज तक जारी नहीं किया गया है। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी थी। इस मामले में कलेक्टर रानू साहू से उनकी चर्चा हुई। चर्चा में कलेक्टर ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *