The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए, महत्वपूर्ण पोषक मिश्रित दूध निशुल्क पिलाया जाएगा

Spread the love

कोरबा। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “बच्चे रहे स्वस्थ, योजनान्तर्गत पतंजलि चिकित्सालय निहारिका में दिनांक 04 सितंबर 2021 शनिवार को पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार प्रातः 10 बजे से कराया जायेगा ।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत “मोदी पोषण अभियान” के तहत प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान कोरबा एवं हिमालया ड्रग कंपनी बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर हाईओना किड्ज न्युट्रिशन पॉवडर मिश्रित दूध निशुल्क पिलाया जाएगा । कोरबा,प्रतिमासानुसार इस माह में भी बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “बच्चे रहे स्वस्थ” योजनान्तर्गत पतंजलि चिकित्सालय निहारिका में दिनांक 04 सितम्बर 2021 शनिवार को पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया जायेगा। जिसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत “मोदी पोषण अभियान” के तहत प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी प्रचार प्रसार जागरूकता अभियान कोरबा एवं हिमालया ड्रग कंपनी बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर हाईओना किड्ज न्युट्रिशन पॉवडर मिश्रित दूध निशुल्क पिलाया जाएगा। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए कंप्लीट बैलेंस न्यूट्रीशन डाइट तथा उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से जानकारी देने के साथ उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *