The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोपरा डेम में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया, पुरानी रंजिश की वजह से आरोपियों ने प्लान बनाकर दिया था हत्या को अंजाम

Spread the love

बिलासपुर | बिलासपुर पुलिस ने कोपरा डेम में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा ली है,जिसमें पुरानी रंजिश की वजह से आरोपियों ने प्लान बनाकर हत्या को अंजाम दिया है। हत्या करने के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए पेट्रोल डालकर जलाने का भी प्रयास किया है । मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मृतक गौरव देशमुख निवासी बालाजी आवासीय परिसर उसलापुर की अधजली लाश ग्राम बहतराई खार कोपरा डेम के पास मिली थी, जिस पर थाना सकरी में अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी । इसी दौरान पता चला कि अनुराग सिंह राजपूत उर्फ अन्नू ठाकुर निवासी – वैष्णवी विहार उसलापुर, गोलूदास मानिकपुरी उर्फ अर्जुनदास निवासी- अटल आवास ब्लाक -1 मकान नंबर 18 सकरी, अरमान टेंगवार निवासी –बेलमुडी हिर्री और दो नाबालिग आरोपियों ने योजना बनाकर गौरव देशमुख की हत्या की है।आरोपियों के साथ मृतक से पुरानी रंजिश थी।लिहाजा सभी ने योजना बनाकर शराब पीने के बहाने आटो से कोपरा गए और मेड़ ले जाकर बेसबाल स्टीक, रिंग पाना, सर्जिकल ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद साक्ष्य छूपाने की नियत से लाश पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी और घटना में प्रयुक्त हथियार व मृतक के पहने कपड़ो को प्लास्टिक की बोरी में भरकर हाईवे किनारे विभिन्न जगहों पर फेंक दिया जिसे उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।

“दुर्गेश चंद्राकर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor