The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मोदी के जन्मदिन को भाजपा “सेवा पखवाड़ा” के रुप में मनायेगी,विधायक चंद्राकर नें विभिन्न कार्यक्रमों की बनायी रुपरेखा

Spread the love

कुरूद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के ज़रिए कार्यकर्ताओं को हर वर्ग के लोगों तक पहुंचनें क्षेत्रिय विधायक अजय चंद्राकर के निर्देश पर 17 सितंबर से शुरू कर 7 अक्टूबर तक ‘सेवा एवं समर्पण’ अभियान चलायेगी।पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा और समर्पण’ अभियान शुरू हुआ है 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में बीजेपी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संपर्क और संवाद करेंगे। इसके दौरान सेवा कार्यों की भी योजन बनाई गई है मोर्चों और प्रकोष्ठों को इस अभियान में अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।
17 से 20 सितंबर तक युवा मोर्चा के द्वारा चारों मंडल में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 25 सितंबर को महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शासकीय अस्पताल कुरुद में फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर सेवा कार्य करेंगे।
इसके अलावा झुग्गी झोपड़ी मोर्चा के कार्यकर्ता 25 सितंबर को मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर सेवा कार्य करेंगे उक्त तिथि में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगभग दो दर्जन जरुरतमंदो परिवारों को वस्त्रदान भी करेंगी।इसीक्रम में कार्यकर्ता और सामान्यजन पोस्टकार्ड द्वारा प्रधानमंत्री को धन्यवाद शुभकामनाये भेजेंगे और नमों एप्प डाउनलोड कराये जायेंगे, भाजपा महिला मोर्चा कुरुद मंडल नें मातृत्व वंदना एवं गोदभराई का कार्यक्रम आज ग्राम नवागांव में जागृति साहू के नेतृत्व संपन्न हुआ।

दीनदयाल जयंती, गांधी जयंती पर भी आयोजन
इसी सेवा और समर्पण अभियान के दौरान 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है जिसे युवा मोर्चा द्वारा हर एक बूथ पर मनाने कार्यक्रम तय किया गया है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर भाजपा कार्यालय कुरुद में योग का भी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
उक्त तैयारी बैठक में प्रभारी के रुप में भानु चंद्राकर, सुरेश अग्रवाल, रामस्वरुप साहू, रविकांत चंद्राकर, कृष्णकांत साहू, क्षत्रपाल बैस, ज्योति चंद्राकर, आदर्श चंद्राकर, भोजराज चंद्राकर, भारत ठाकुर, मूलचंद सिन्हा, कमलेश चंद्राकर, जागृति साहू, प्रभात बैस, टिकेश साहू, अनुप यादव, धर्मेंद्र साहू, मोनू चंद्राकर, सोमप्रकाश सिन्हा और देवेंद्र साहू प्रमुख रुप से उपस्थित थें।

“दीपक साहू की रिपोर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *