The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धान खरीदी के पश्चात कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव में तेजी,इस साल लगभग 98 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के पश्चात कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मिलर्स द्वारा डीओ और टीओ के माध्यम से 72.81 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य केंद्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम कर रही है। अब तक 19.64 लाख मीट्रिक टन केंद्रीय पूल में गुणवत्तायुक्त चावल जमा करा चुके हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 10.80 लाख मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 8.83 लाख मीट्रिक टन जमा चावल शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल फैसलों का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में इस वर्ष 21.77 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर लगभग 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *