The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नाबालिग लड़की लापता ,गुमशुदगी का मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के लापता हो जाने की रिपोर्ट उसके परिजनों ने थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर ग़ुम इंसान का मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक उपरवारा वार्ड नंबर 10 अभनपुर निवासी प्रार्थी 48 वर्ष वर्ष ने अभनपुर थाने में 18 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी की बेटी 16.10.2022 को दोपहर करीबन 1 बजे घर से बिना बताये कही चली गयी है, जो अभी तक घर वापस नही आई है। जिसका आसपास गांव में रिश्तेदारों के यहां पता तलाश किया पता नही चला। गुम इंसान की हुलिया रंग सांवली, चेहरा गोल, उंचाई 4 फीट 5 इंच, बाल काला, शरीर सामान्य, बैगनी रंग की सुट सफेद रंग की लेगिस पहनी है। गले में लाल रेशम पहनी है। कक्षा 11वीं की पढाई कर रही है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रमांक 84/2022 कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया है। माननीय उच्चत्तम न्यायालय के दिशा निर्देश पर से बालिका कु. वर्षा वैष्णव उम्र 15 वर्ष 05 माह को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण करने की संभावना पर से अपराध धारा 363 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor