The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अंबिकापुर में सड़को की मरम्मत के लिए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिया निर्देश

Spread the love

अम्बिकापुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने अम्बिकापुर के रहवासियों की ज़रूरतों और मौसम के बदलाव को देखते हुए शहर में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित सभी सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। श्री भगत ने अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए कहा कि शहर की टूटी सड़कें बारिश में आफत न बने और शहर वासियों को किसी प्रकार की तकलीफ़ ना हो इसके लिए बारिश के पूर्व ही खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने के कदम में गंभीरता दिखाएंमंत्री श्री भगत के निर्देश पर pwd के अधिकारियों ने कहा कि हमे मंत्री जी का निर्देश मिलते है हमने गड्ढो को भरने का काम शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा ताकि शहर की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि बारिश से पहले सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान हो जाए और शहरवासियों को किसी प्रकार की तकलीफ़ न हो। बारिश का मौसम सभी को अच्छा लगता है, मैं चाहता मानसून आपके लिए खुशियाॅं लेकर आए समस्या नहीं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *