The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

देश को परम् वैभव के शिखर पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री को जन्म देने वाली माँ को नमन – भाजयुमो

Spread the love

धमतरी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन मोदी के 100वें जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल द्वारा शनि मंदिर के पास फल वितरण कर उनकी दीर्धायु की कामना की,उक्त अवसर पर भाजपा ने कहा देश को परम् वैभव के शिखर पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री को जन्म देने वाली माँ को नमन है,नरेंद्र मोदी ने भारत की तस्वीर बदली है,देश के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए संकल्पित उनके कार्यकाल में ऐतेहासिक कार्य हुए हैं जिससे देश विकास पथ पर गतिमान है,भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा नमन है माँ हीराबेन को जिसने नरेंद्र मोदी जैसा राष्ट्रभक्त देश को समर्पित किया है जो चरैवेति चरैवेति की तरह बिना रुके बिना थके राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।शहर मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंग ढिल्लन ने कहा अपनी कोख से नरेंद्र जैसे प्रधानमंत्री को जन्म देने वाली माँ का देश सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने देश का वैश्विक स्तर पर मान बढ़ाया है,प्रत्येक गरीब को मकान,अनाज,बैंक खाता,नल कनेक्शन,गैस कनेक्शन किसानों के लिए किसान सम्मान निधि जैसे अनेक कार्यों से गरीब वर्ग का कल्याण किया है ऐसे व्यक्ति को जन्म देने वाली माँ को प्रणाम करते हैं और उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं।उक्त अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीथिका बिश्वास,झुग्गी झोपड़ी प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय हिंदूजा,भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी कीर्तन मीनपाल,वरिष्ठ नेत्री श्यामा नरेश साहू,शिव नारायण छाँटा अविनाश दुबे,मंडल प्रभारी देवेश अग्रवाल,भागवत साहू सूरज शर्मा,गोपाल साहू ,यश गांधी , वेद प्रकाश साहू,जीत भाटिया,दशमेश सिंह, सुशांत सिंह,नीरज साहू ,उत्तम साहू प्रिंस जैन,चिराग आता,हर्ष अग्रवाल उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *