The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

एक करोड़ 22लाख की ठगी के मामले में दंपति दिल्ली से गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। पुलिस ने 1 करोड़ 22 लाख की ठगी करने वाले दंपति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि साल 2012 में सीएस इनोवेशन इंश्योरेंस ब्रोकर कंपनी में आरोपियों मनीषा शर्मा काम करती थी। और कई लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों का इंश्योरेंस प्लान की जानकारी थी। इसी दौरान 2013 में भिलाई के रहने वाले दुलार सिंह से आरोपियों ने मोबाइल से संपर्क किया और विभिन्न कंपनियों का प्लान बताकर उनसे 2014 से 2021 तक एक करोड़ 22 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल फोन, कई कंपनियों का सिम कार्ड, कई बैंकों का पासबुक और कई एटीएम बरामद किए हैं। पुलिस ने जांच के दौरान प्रार्थी द्वारा बताए गए बैंक खातों की जानकारी ली। जिसमें एक करोड़ 22 लाख का ट्रांजैक्शन का पता चला। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी मनीषा शर्मा की पतासाजी में जुट गई। पुलिस लगातार मनीषा शर्मा की पता लगाते रही। तभी पुलिस को सूचना मिली कि मनीषा दिल्ली में मौजूद है और दिल्ली में ही बैठकर मोबाइल फोन के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाती है। जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने एक टीम गठित कर दिल्ली रवाना हुई और दिल्ली के उत्तम नगर से दोनों आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पति पर आरोप है कि पत्नी के काले करतुतों के बारे में उसे पता था और वह उसके धोखाधड़ी में सहभागी था।
पुलिस फिलहाल आरोपियों को रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है। उनसे और भी पूछताछ की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *