The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दो बाइकों की आपस में भिड़ंत,बाइक में सवार दो अधेड़ को आई गंभीर चोटें

Spread the love

कोटा। जिले के ग्राम करगी खुर्द के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने सामने से आ रही बाइक सवार को ठोकर मार दी। बाइक में दो अधेड़ सवार थे। जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल है। वही दूसरे का पैर फ्रेक्चर हो गया है। जिन्हें कोटा थाना के डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती किया गया है। अधेड़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल अधेड़ रूप राम साहू पिता केशव साहू 65 वर्ष निवासी ग्राम पटैता व परदेशी राम साहू पिता कुँवर साय 55 वर्षी ग्राम जरौंधा थाना तख़तपुर यह दोनों अपने बेटे के लिए लड़की देखने ग्राम दैजा बीजा गए हुए थे। जब दोनों बाइक से अपने घर वापस हो रहे थे। तभी ग्राम करगी खुद के पास पहुँचे सामने से आ रही तेजी रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने इन्हें ठोकर मार दी जिससे दोनों बाइक से गिर गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोटा थाना के डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *