The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर पति—पत्नी की मौत,दो बच्चे घायल

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर/जशपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दिया,जिससे कार चालक दंपति की मौत हो गई तथा कार में सवार दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सौरभ बंसल कुनकुरी में ही कपड़ा व्यवसायी हैं। वह शनिवार रात अपनी पत्नी निशु बंसल और दोनों बच्चों के साथ कार में महुआटोली की ओर से घर लौट रहे थे। अभी वे सलिहा टोली से आगे ईंट भट्ठे के पास पहुंचे थे कि सामने से आई तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार का इंजन का हिस्सा ड्राइवर सीट तक जा घुसा,जिसमें कार चला रहे सारभ बंसल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से फंसे हुए शव को बाहर निकाला। सौरभ के बगल की सीट पर ही उनकी पत्नी निशु बसंल बैठी थीं। जबकि दोनों बच्चे पीछे की सीट पर थे। तीनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को कुनकुरी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, पर हालत गंभीर देख उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के दौरान निशु बंसल ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *