The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हज यात्रियों ने सीखे हज के अराकान

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज 2023 के लिए आज दुर्ग में हज यात्रियों का एक दिवसीय हज ट्रेनिंग का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के हज यात्रियों को हज यात्रा की ट्रेनिंग दी गई। इस शिविर में विशेष रूप से विधायक अरुण वोरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एल.वर्मा, महापौर दुर्ग नगर निगम धीरज बकलीवल, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, उर्दू अकैडमी के उपाध्यक्ष नजीर अहमद, नगर निगम के पार्षद गनी भाई, अकबर बक्शी ने उपस्थित होकर हज यात्रियों को शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने हज ट्रेनिंग किट का वितरण किया और यात्रा के दौरान सभी यात्रियों से प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की की दुआ करने की अपील की। शिविर में मौलाना कारी सैयद अश्फाक अहमद अंजुम एवं हाजी अब्दुल रज़्ज़ाक खान, सदस्य, राज्य हज कमेटी, हज ट्रेनर्स हाजी मौलाना रिफत अली ने हज यात्रियों को यात्रा की ट्रेनिंग दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor