Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत,एक घायल

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

धमतरी। धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी में तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया गया।अर्जुनी पुलिस ने बताया कि आज स्थानीय लोगों से पुलिस को सूचना मिली कि कोलियारी में ट्रक ने बाइक सवार दो लोगो को ठोकर मार दी।जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची। जहां बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया गया। अर्जुनी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि अभी मृतक युवक की पहचान नही हो पाई है। उसकी शिनाख्ती की कोशिश हो रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor