The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भर्ती नियम में हुआ बड़ा बदलाव,पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भर्ती नियम में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रस्ताव पर राज्यपाल अनुसुइया उइके ने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए स्थानीयता को अनिवार्य किया गया था। अब राज्यपाल ने आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती में स्थानीय निवासी की अनिवार्यता को शिथिल करने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। बस्तर व सरगुजा संभाग समेत कोरबा व गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों को इस शिथिल नियम का लाभ मिलेगा। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिले तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व कोरबा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सहायक शिक्षकों की भर्ती में स्थानीय निवासी होने की अनिवार्यता को शिथिल करने संबंधी राज्य शासन के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है।उल्लेखनीय है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शैक्षणिक गुणवत्ता की दृष्टि से शासन की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके लिए अंग्रेजी माध्यम का शिक्षक होना अनिवार्य है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *