The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ट्यूशन क्लासेस में शिक्षक ने 15 साल की छात्रा से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। भिलाई के वैशाली नगर में कोचिंग टीचर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमआइजी-127 में संचालित एक ट्यूशन क्लासेस में शिक्षक ने 15 साल की छात्रा से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी की उम्र 57 साल है, जिसका नाम कमलजीत छाबड़ा है। इस पर पहले से भी छेड़छाड़ के मामले दर्ज थे। दुष्कर्म के बाद घबराई हुई छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने यह बात सिख समाज के लोगों को बताई और उसके बाद पूरा समाज एकत्रित होकर वैशाली नगर थाने का घेराव करने पहुंचे। तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। वैशाली नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव द्वारा उस आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि छात्रा को सुबह ही आरोपी टीचर ने अपने घर बुला लिया था। ट्यूशन के बहाने उसे छेड़छाड़ की और उसका दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *