The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिले की प्राथमिक व माध्यमिक शालाएं 19 फरवरी से खुलेंगी,कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने दिया आदेश

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण व रोकथाम की दृष्टि से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पी.एस. एल्मा ने जिले में संचालित शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं को बंद करने का आदेश 18 जनवरी को दिया था। तत्संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने इन स्कूलों को शनिवार 19 फरवरी से प्रारम्भ करने का आदेश दिया है। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में कोविड-19 की पॉजीटिविटी दर औसतन चार प्रतिशत से कम होने के कारण जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं को 19 फरवरी से प्रारम्भ किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor