The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां बेटे को ठोकर मार कर फरार,मामला दर्ज

Spread the love

मुंगेली। मुंगेली जिले के पथरिया थाना अंतर्गत कुकुसदा में रहने वाले प्रेमलाल यादव मदनपुर में ढाबा चलाते हैं। वे अपनी मां रामप्यारी यादव को लेकर कुकुसदा से मदनपुर आ रहे थे। बाइक सवार मां-बेटा गतौरी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर के चालक ने लापरवाह पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुघर्टना में प्रेमलाल के सिर और पैरों में चोटे आई। उनकी मां को भी सिर में चोट आई है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 के वाहन से घायलों को सिम्स पहुंचाया गया। आहत के बड़े भाई उमेंद यादव ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर ट्रेलर के चालक की तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor