The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चाईल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक अपचारी बालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। चाईल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक भारत सरकार गृह मंत्रालय के एन-सी-आर-बी-शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित सायबर टीप लाईन सीडी में विभिन्न सोशल मीडिया एवं बच्चों से संबंधित किये जा रहे अपराधों की जांच कार्यवाही रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय के अधिकृत ई-मेल आईडी के माध्यम से वरिष्ठ कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुआ था। जिस पर प्रकरण मे मोबाईल न.धारक 83491145881 के संदेही के विरूध्द थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 55/22 धारा 67,67(A) IT ACT पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में आरोपी का पता तलाश कर पूछताछ किया गया जो मो.न. 83491145881 का धारक अपचारी बालक इंस्टाग्राम से बच्चो से सम्बंधित अश्लील वीडियो भेजना स्वीकार किया जिस पर अपचारी बालक को आज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर बाल न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार विधि से संघर्षरत 01 बालक

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *