The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्वेच्छा अनुदान से पत्नी की संस्था को विधायक ने दिया 5 लाख रूपये

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू द्वारा स्वेच्छा अनुदान की राशि अपनी पत्नी की संस्था सहित संपन्न लोगों को दिए जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद विपक्ष के द्वारा स्वेच्छा अनुदान की राशि का बंदरबांट किए जाने का आरोप लगाया गया है। डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू द्वारा अपनी पत्नी के नाम की एक संस्था सृजन फाउंडेशन को 5 लाख रूपये स्वेच्छा अनुदान से दिए जाने का मामला सामने आया है, यही नहीं विधायक ने अपनी पत्नी की संस्था के अलावा ऐसे लोगों को भी स्वेच्छा अनुदान की राशि हजारों और लाखों रुपए में दी है जिनके पास कई एकड़ जमीन भी है। विधायक ने अपनी पत्नी जय साहू की संस्था को 5 लाख और अन्य संपन्न लोगों को आर्थिक सहायता के नाम पर 10-10 हजार का स्वेच्छा अनुदान दिया है। जिसकी सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह नई बात नहीं है, तो वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *