The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हिंदू धर्म ध्वजा के रक्षक व शौर्य,साहस और वीरता के प्रतीक है महाराज शिवाजी-विजय मोटवनी

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। शिवाजी महाराज की जयंती पर नगर निगम के पार्षद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी तथा पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने भारतीय इतिहास में दिए गए उनके गौरवशाली योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धानवत हुए हैं तथा क्षेत्रवासियों एवं समाज जनों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की है। जयंती पर विजय मोटवानी ने कहा है की भारत माता के प्रति अप्रतिम वीरता ,अदम्य साहस, व महान त्याग का जीता जागता अविस्मरणीय गाथा है महाराज शिवाजी का जीवन। वही नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने शिवाजी महाराज के हिंद स्वराज को समृद्धि व सशक्त बनाने के लिए दिए गए योगदान को अविस्मरणीय बताया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor