The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बस स्टैंड परिसर में तीन अस्थाई दुकानों में लगी आग,दुकान जलकर हुआ खाक

Spread the love

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात बस स्टैंड परिसर में तीन अस्थाई दुकानों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि दूकान फल की थी जो की इस आगजनि से जल कर खाक हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। राहत की बात ये है कि दुकान के आंदर सो रहे दुकानदार को कुछ भी नहीं हुआ है। जबकि दुकान में रखा समान जलकर खाक हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, चांपा नगर के खुरदा रोड स्थित महाराणा प्रताप बस स्टैंड परिसर में फलों की अस्थाई दुकानें लगी हैं। किसी ने रविवार देर रात करीब 2 बजे दुकानों में आग लगा दी। दुकानों से आग की लपटी उठती देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी। फायर ब्रिगेड पहुंची और उसने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन दुकानें जलकर खाक हो चुकी थीं। तीनों दुकानें फल की थीं। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक दुकानदार अंदर ही सो रहा था। फायर कर्मियों ने जैसे ही पानी की बौछार मारी, वह अंदर से निकल कर तेजी से बाहर की ओर भागा। उसे आग की लपटों में बाहर भागते देख फायरकर्मी भी हैरान रह गए। ऐसा मानना है कि वह आग में फंस गया होगा, फिर पानी की बौछार से उसकी जान बच सकी। फिलहाल पुलिस दुकानदार से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *