The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राष्ट्रीय एकलव्य विद्यालय खेल महोत्सव मैसूर में 8 से 12 जनवरी तक

Spread the love

रायपुर। राष्ट्रीय एकलव्य विद्यालय खेल महोत्सव 2023-24 का आयोजन मैसूर (कर्नाटक) में 8 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित होगा। राष्ट्रीय खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्य स्तरीय सेलेक्शन ट्रायल 13 दिसम्बर से शुरू हो गया है, जो 16 दिसंबर तक होगा। आयुक्त एवं पदेन सचिव छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति श्रीमती शम्मी आबिदी ने राष्ट्रीय एकलव्य विद्यालय खेल महोत्सव के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है। राष्ट्रीय एकलव्य विद्यालय खेल महोत्सव 2023-24 में व्यक्तिगत खेल में तीरंदाजी, एथलेटिक्स और योगा की प्रतियोगिता बालक और बालिक वर्ग के लिए 14 एवं 19 आयु समूह के लिए आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार समूह खेल 19 वर्ष आयु समूह के बालक एवं बालिकाओं के लिए बॉस्केट बॉल, फुटबॉल, हैण्डबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो और बॉलीबॉल की प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। राज्य स्तरीय टीम तैयार करने के लिए 9 दिसंबर को राज्य स्तर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों के साथ बैठक कर 795 खिलाड़ियों का प्रारंभिक चयन कर लिया है। राज्य स्तरीय सेलेक्शन ट्रायल हेतु चयन समिति का गठन किया गया है। यह समिति प्रथम स्क्रीनिंग के पश्चात् राष्ट्रीय खेल महोत्सव के लिए निर्धारित विभिन्न विधाओं हेतु राष्ट्रीय मानकांे के अनुरूप 16 दिसंबर को खिलाड़ियों का चयन करेंगे। राज्य स्तरीय सेलेक्शन ट्रायल समिति में खेल एवं युवा कल्याण के खेल अधिकारी-प्रशिक्षक, खेलों इंडिया के प्रशिक्षक, शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी-प्रशिक्षक, खेलो से संबंधित फेडरेशन प्रशिक्षक और आदिम जाति कल्याण विभाग के खेल अधिकारी एवं कोच को शामिल किया गया है। राज्य स्तरीय सेलेक्शन ट्रायल के लिए प्रयास विद्यालय रायपुर में 13 दिसंबर को योगा, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय कैम्पस में 14 दिसंबर को खो-खो, 15 दिसंबर को फुटबॉल और 16 दिसंबर को हैण्डबॉल के खिलाड़ियों का चयन परीक्षण होगा। इसी प्रकार प्रयास विद्यालय रायपुर में 14 दिसंबर को बॉलीबॉल, खेल परिसर बहेतराई बिलासपुर में 15 दिसंबर को एथलेटिक्स, 16 दिसंबर को बॉस्केट बॉल, हॉकी और कबड्डी का सेलेक्शन ट्रायल होगा। तीरंदाजी खेल का ट्रायल 14 दिसंबर को एकलव्य विद्यालय भोरिंग महासमुंद में आयोजित किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *