The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्राइवेट मेडिकल स्टोर संचालक ने सर्दी खांसी से पीड़ित 2 साल की बच्ची को लगाया इंजेक्शन ,मौत

Spread the love

बलरामपुर। जिले में एक प्राइवेट मेडिकल स्टोर संचालक ने सर्दी, खांसी से पीड़ित 2 साल की बच्ची को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद बच्ची खून की उल्टी करने लगी। तब मेडिकल स्टोर संचालक ने निजी वाहन बुक कर बच्ची और उसके परिजन को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां पहुंचने से पहले ही बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
दरअसल, बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक अंतर्गत नीलकंठपुर निवासी दो वर्षीय बच्ची सिमरन को सर्दी, खांसी की शिकायत हुई। इस पर बच्ची के परिजन उसे कुसमी के बस स्टैंड में संचालित प्राइवेट मेडिकल स्टोर में लेकर गए। वहां मेडिकल स्टोर संचालक ने बुखार बताते हुए बच्ची के हाथ और कमर में दो इंजेक्शन लगाए। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद सिमरन की हालत बिगड़ने लगी और नाक और मुंह से खून आने लगा। तब परिजनों ने मेडिकल संचालक से कहा कि इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची खून की उल्टी कर रही है। तब मेडिकल संचालक ने बच्ची को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की बात कही, और एक निजी चार पहिया वाहन व्यवस्था कर दी. इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर अम्बिकापुर आ रहे थे, तब उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor