The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जंगली जानवर की शिकार के लिए करंट बिछा रहा शिकारी खुद ही करंट की चपेट में आने से मौत

Spread the love

बिलासपुर। कोटा के सरैहा वन क्षेत्र में जंगली जानवर की शिकार के लिए शिकारी करंट बिछा रहे थे। इस दौरान एक शिकारी खुद ही करंट की चपेट में आ गया। इसकी जानकारी होने पर वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, उसके साथियों की भी जानकारी ली जा रही है। कोटा क्षेत्र के सरैहा में वन विकास निगम का जंगल है। वन विकास निगम का अमला जंगल में सर्चिंग कर रहा था। इस दौरान वन कर्मियों ने बिजली के तार देखा। थोड़ी ही दूर पर एक युवक का शव पड़ा था। वन अमले ने इसकी जानकारी कोटा पुलिस को दी। इस पर कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान युवक की पहचान नागेश्वर जगत निवासी मानपुर के रूप में हुई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor