The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अज्ञात बदमाशों ने आरक्षक की बेरहमी से कर दी हत्या,एएसपी ने की वारदात की पुष्टि,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बीजापुर। नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में अज्ञात बदमाशों ने आरक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी। आधी रात घर में घूसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर केस दर्ज किया। जानकारी के अनुसार सहायक आरक्षक 19 नवंबर से अनुपस्थित था, वहीं अब पुलिस वालों को उसकी हत्या की खबर मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र स्थिति अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से जवान की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एएसपी पंकज शुकला ने वारदात की पुष्टि की है। भैरमगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *