The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वन विभाग की टीम ने गांव में घुसे लकड़बग्घे को पकड़कर पिंजरे में किया कैद

Spread the love

कवर्धा। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम लासा टोला में एक मादा लकड़बग्घा पानी की तलाश में जंगल से भटक कर गांव में पहुंच आया था। ग्रामीणों से मिली सूचना पर वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर भोरमदेव सेंचुरी में सुरक्षित छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार,ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को गांव के समीप पुलिया के अंदर बैठे देखा। इस पर उन्होंने नाले को दोनों तरफ से बंद कर दिया, जिससे वह किसी को नुकसान ना पहुंचा सके। इसके साथ ही वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लकड़बग्घे को पकड़कर पिंजरे में कैद कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *