The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कुर्रा में विधायक रंजना साहू ने किया ज्योति कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। माता के प्रांगण पर आस्था के दिलाने हेतु विगत कई वर्षों से ज्योति कक्ष निर्माण की मांग ग्रामवासियों के द्वारा की जा रही थीं, उक्त मांग को विधायक रंजना डीपेंद्र साहू को अवगत कराने पर ग्राम कुर्रा वासियों की मांग को तत्परता से अतिशीघ्र पूरा करते हुए विधायक ने शीतला माता के प्रांगण में ज्योति कक्ष निर्माण कार्य की स्वीकृति कराईं। जिसका भूमिपूजन माता के स्थल पर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर विधायक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समस्त ग्राम वासियों के द्वारा भूमिपूजन के उपरांत स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया‌ विधायक ने आतिथ्य उद्बोधन में कहा कि विकास सतत प्रक्रिया है किंतु इसको सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है, माता के प्रांगण में आस्था के दीप जलेगा जिससे पूरा गांव जगमगाएगा, क्योंकि माता के प्रति आस्था हमें हमेशा विपदाओं से बचाती है। विधायक ने निर्माण कार्य के लिए ग्राम वासियों को बधाई दिए। मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने कहा कि विधायक के द्वारा निरंतर क्षेत्रीय विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जा रही है, बहुप्रतीक्षित विभिन्न मांगों को विधायक पुरा कर रही है, उनकी कार्यकुशलता ही हमारे लिए अनमोल धन के समान हैं। क्षेत्र के विकास को नई गति एवं वृहद विकास कार्यों की स्वीकृति सम्मानीय विधायक द्वारा प्रदान हो रही है, जिससे धमतरी विधानसभा विकास की ओर अग्रणी होकर आगे बढ़ रही है। जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू ने निर्माण कार्य की भूमि पूजन में उपस्थित होकर बधाई दिए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अमन राव, कमल सखी प्रभारी ममता सिन्हा, परमेश्वर साहू , गोपाल साहू, रीखम राव, आशा राम, सुकलाल साहू, लीलाराम, धनीराम, मदन साहू, यशवंत साहू, अमरसिंह, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *