The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बकरी चराने गए नाबालिग की करंट की चपेट में आने से मौत

Spread the love

कोटा। कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घोड़ा मार में बकरी चराने निकले एक नाबालिग की करंट की चपेट में आने से हुई मौत गई है। मौत के तीन दिन के बाद नाबालिग का शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार,छोटी करगी में ठाकुर बगीचा में डूमर पेड़ है जिससे 11 केवी के तार सटा हुआ है। इसी पर युवक की लाश लटकी हुई थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोटा पुलिस को दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि नाबालिग युवक का नाम संतोष गोड़ 17 वर्ष पिता कृपाल गोड़ ग्राम घोड़ा मार का रहने वाला है। इस युवक के 3 दिन पहले कोटा थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज हुई है। युवक अपने दोस्तों के साथ घर से बकरी चराने के लिए निकला हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा और 11 केवी ने अपने चपेट में ले लिया कोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor