Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नवा रायपुर के तीन किसान नेता पहुंचे दिल्ली,राकेश टिकैत से करेंगे मुलाकात,प्रदेश सरकार से है नाराज

Spread the love

रायपुर। नवा रायपुर के किसानों ने अब दिल्ली का रूख कर लिया है। खबर है कि तीन किसान नेता दिल्ली पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ ही देर में राकेश टिकैत से मुलाकात करने वाले है। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से भी वे मुलाकात करने की कोशिश करेंगे। बता दें कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 51 दिनों से नवा रायपुर आन्दोलरत है किसान। वहीं राज्य सरकार 6 मांगों पर अपनी सहमति दे चुकी है। इसके बाद ही किसानों ने दिल्ली का रूख किया है। ये खबर आई थी सामने – छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर के प्रभावित किसानों की 6 मांगों को मान लिया है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने किसानों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की है। रविन्द्र चौबे ने कहा कि नई राजधानी परियोजना नवा रायपुर के प्रभावित किसानों की 8 मांगों में से 6 मांगों पर सहमति बनी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor