The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या पर परिवार के लोगों ने लगाया ये आरोप…

Spread the love

THEPOPATLALहिजाब विवाद के बीच 20 फरवरी को कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंगदल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या कर दी गई है। शिवमोगा पुलिस ने 22 फरवरी तक जिले में कर्फ्यू लगाने की बात की है। इस घटना को लेकर सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस आमने-सामने हैं। बजरंगदल कार्यकर्ता के परिवार ने कहा कि हर्ष की हत्या करने वाले को 10 लाख रु.इनाम देने का ऐलान किया गया था। परिवार ने कहा कि हर्ष कुछ दिन पहले ही बजरंग दल छोड़ चुका था। उसे धमकियां मिल रही थीं और इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। वहीं शिवमोगा जिले के प्रभारी मंत्री के.एस.नारायण गौड़ा ने कहा है कि स्थिति कंट्रोल में है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कासिफ और नदीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी नदीम पर 10 मामले दर्ज हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor