The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिला गरियाबंद फेडरेशन ऑफ बैडमिंटन से 2 खिलाड़ियों का हुआ चयन,तमिलनाडु में बैडमिंटन खेलने हुए रवाना

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । गरियाबंद जिला बैडमिंटन संघ के जिला प्रमुख एवं कोच मो.रियाज खान ने बताया कि गरियाबन्द ज़िला बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 21 वीं राज्य स्तरीय जूनियर बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता 25 एवं 26 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी, इस प्रतियोगिता मे राजिम शहर से दो खिलाड़ी बालक वर्ग में राहुल साहू पिता अजीत कुमार साहू ग्राम किरवई एवं बालिका वर्ग में सारिका वर्मा पिता हरीश चंद्रवर्मा ग्राम सिन्धौरी इस प्रतियोगिता हेतु बालक टीम के नेशनल कोच के रूप मे मोहम्मद रियाज खान ,पिता मोहम्मद इस्लाम खान का और बालिका वर्ग मे प्रबन्धक के रुप मे नेहा साहु पिता छबि राम साहु का चयन राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन जूनियर प्रतियोगिता 2021-22 तमिलनाडु हेतु हुआ है, यह दोनों खिलाड़ी एवं कोच राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने हेतु 22 फरवरी 2022 को तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे। इस चयन से नगर और जिले मे हर्ष का माहौल है। खिलाड़ियों एवं कोच को विधायक अमितेश शुक्ल ने बधाई प्रेषित की है और पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ,नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा राजू सोनकर ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रुपेश साहू, पार्षद वार्ड क्रमांक 10 टंकु सोनकर कभी हम साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर मंडल एवं प्रवीण पुष्पाकर समेत अनेक लोगों ने बधाई दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor