The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आमचो बस्तर आमचो पुलिस एवं सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा। आमचो बस्तर आमचो पुलिस एवं सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम के तहत थाना लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के ग्राम usaribeda हाई स्कूल ग्राउंड में थाना लोहंडीगुड़ा पुलिस द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें 5kmएवं10km मैराथन दौड़ , 100 मीटर दौड़ 1600मीटर दौड़ 800 मीटर दौड़ , बोरा दौड़ , कुर्सी दौड़,चम्मच दौड़ ,रस्सा खींच वॉलीबॉल, कबड्डी, गोला फेक खेल का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पुरुष बच्चे ग्रामीण बडी संख्या में खेल में भाग लिए जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उमहानिरीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा सर द्वारा पुरस्कार वितरण कर एवं प्रतिभागी को प्रोत्साहित किया गया इस कार्यक्रम में एसडीएम लोहंडीगुड़ा संजय विश्वकर्मा सर, sdop लोहंडीगुड़ा पंकज ठाकुर सर, लोगन्दीगुड़ा थाना प्रभारी तामेश चौहान, तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव एवं जनप्रतिनिधिगण व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे।उ महा निरी एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने भाग लेने वाले बच्चों से बातें की उन्हें खेल का महत्व बतलाया खेल के साँथ सांथ रोजगार उन्मुखी भविष्य निर्माण करने बुराइयों से दूर रहने तथा स्वस्थ समाज निर्माण करने हेतु प्रेरित किया।पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज ठाकुर ने बतलाया कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत खेल के माध्यम से हम आपके और नजदीक आ रहे है। खेल शरीरिक और मानसिक विकास करता है जो सभ्य समाज निर्माण में बहुत मदत करता है। आगामी भविष्य में ऐसे कार्यक्रम अपने अनुभाग में होते रहेंगे और बस्तर पुलिस सदैव आपके साथ रहेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor