The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गार्डन में बेच रहा था अवैध शराब,पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा,35 पौव्वा देसी शराब जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर। अवैध शराब बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पौव्वा देसी प्लेन शराब जब्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक उरला थाना पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब बेचने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच पुलिस ने सिंघानिया चौक के पास गार्डन में शनिवार को रेड की कार्रवाई की, पुलिस को देखकर एक व्यक्ति् खाखी कलर के कार्टून को उठाकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम आशाराम सारथी पिता मोहन सारथी उम्र 28 साल साकिन वार्ड क्र0 29 सरकारी कुंआ के पास बिरगांव थाना उरला रायपुर बताया। जिसके पास मिले खाखी कार्टून को गवाहो से खुलवाकर देखने पर कार्टून के अंदर 35 पाव देसी प्लेन मंदिरा कीमती 2800 रूपये को जब्त की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *