The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCNational

बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी को उनका खोया हुआ पद फिर से मिला,जाने पूरा खबर

Spread the love

THEPOPATLAL बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी को उनका खोया हुआ पद फिर से मिल गया है।आरजेडी नेता राबड़ी देवी एक बार फिर से बिहार विधानपरिषद में विपक्ष की नेता बन गई हैं। विधानपरिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राष्‍ट्रीय जनता दल के बिहार अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह के आग्रह पर विचार करने के बाद उसे स्‍वीकार कर लिया है। विधानपरिषद के कार्यकारी सचिव की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। लगभग 2 साल पहले राजद के कुछ विधानपार्षदों ने दल बदल लिया था। इस वजह से नियमानुसार राबड़ी देवी से बिहार के उच्‍च सदन में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छिन गई थी। हाल में विधानपरिषद का चुनाव संपन्‍न हुआ, जिसमें राजद ने 6 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस तरह पार्टी ने एक बार फिर से मुख्‍य विपक्षी पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor