The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़,जवाबी कार्रवाई के बाद टिफिन बम, डेटोनेटर छोड़कर भागे नक्सली

Spread the love

बीजापुर। बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एंड्रीपाल के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिल है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह साढ़े छह बजे मुठभेड़ हुई है। जवाबी कार्रवाई के बाद सामान छोड़ नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए। भैरमगढ़ एरिया कमेटी मिलिट्री इंटेलिजेंस इंचार्ज मोहन कड़ती की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी ने जवाबी कार्रवाई की है। मौके से टिफिन बम, डेटोनेटर, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री की बरामदगी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *