The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एमबीबीएस पीजी डॉक्टरों की बांड नियमों में हो सकता है बड़ा बदलाव, अब 2 वर्ष की जगह 1 वर्ष ग्रामीण सेवा देनी होगी

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ में एमबीबीएस और पीजी डॉक्टरों की बांड नियमों में बड़ा बदलाव हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बदलाव के लिए चर्चा शुरु कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नियमों में बदलाव हुए तो एमबीबीएस विद्यार्थियों को 2 वर्ष की जगह 1 वर्ष ग्रामीण सेवा देनी होगी। वहीं पीजी डॉक्टरों के अनुबंध राशि को 25 लाख से कम करते हुए 15 लाख रुपये किया जा सकता है। बता दें कि अनुबंध शर्तो में बदलाव के लिए मेडिकल छात्र कई सालों से मांग करते आ रहे थे। पीजी काउंसिंलिंग को लेकर आंदोलन कर रहे रायपुर मेडिकल कॉलेज के जूडा ने इन मांगो को भी शामिल किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor