The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नगर निगम ने अवैध कब्जों और सड़क पर लगने वाली दुकानों को हटाने का विशेष अभियान चलाया

Spread the love

रायपुर। रायपुर में नगर निगम इन दिनो अचानक ही जाग उठा है। अवैध कब्जों और सड़क पर लगने वाली दुकानों को हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम का अमला पूरी लाव-लश्कर और पुलिस बल के साथ बैजनाथ पारा, और एवरग्रीन चौक के पास पहुंचा। निगम की टीम ने यहां सब्जी पसरा लगाने वालों को तत्काल हटाना शुरू कर दिया। साथ में पुलिस बल होने की वजह से दुकानदार विरोध भी नहीं कर पाए और चुपचाप अपना सामान हटाने लगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor