The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

किसानों पर कहर बनकर टूटी बेमौसम बारिश, धान फसल को नुकसान

Spread the love

”दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अन्नदाताओं पर इस साल बेमौसम बारिश कहर बनकर टूटी है। रात में हुई बारिश से खेतों में गिरी धान फसल में पानी भर गया है। बेमौसम बरसात ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बीती रात से रुक रुक कर हुई बारिश के कारण अब खेतों में पानी भर गया है। और इसमें किसानों की मेहनत डूब गई है। जमीन पर गिरी धान की फसल और कटाई के बाद रखी धान की बालियां, खलिहानों पर रखा धान भी भीग गया है। अचानक बारिश होने से धान में अंकुरण आना शुरू हो गया है, इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान नरेश साहू, गैंदलाल साहू ने बताया कि इस बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। खेतों में तैयार धान फसल पानी में भीग गया।

जमीन पर कटाई के बाद रखी धान की बालियां और खलिहानों पर रखे धान भीगने से अंकुरित होने लगे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जमीन गीला होने से कटाई-मिंजाई बंद है। कई किसान फसल बचाने खेतों में भरे पानी से फसल को निकाल रहे हैं। लेकिन धमतरी के किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार के एक दिसंबर से धान खरीदी के फैसले को किसानों ने इस नुकसान का जिम्मेदार ठहराया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *