The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दुर्घटना में मृत जांजगीर निवासी के परिजन को मुआवजा देने तालाश रही मथुरा पुलिस

Spread the love

जांजगीर-चांपा। मथुरा जिला अंतर्गत जैत थाना द्वारा जांजगीर-चांपा जिला निवासी गणपति पिता शिवप्रसाद (शिवप्रताप) उम्र लगभग 65 वर्ष के परिजनों को मानवाधिकार आयोग द्वारा स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने तालाश की जा रही है। इस संबंध में बताया गया है कि दुर्घटना में घायल होने के पश्चात गणपति का निधन 6 जून 2020 को जिला अस्पताल मथुरा में हो गया था। इनके परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दो लाख रुपए मानवाधिकार आयोग लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया जाना है। संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा द्वारा मृतक के निकटस्थ परिजनों को उक्त राशि प्राप्त करने हेतु संपर्क करने के अपील की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor