Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोर्ट परिसर से आर्म्स एक्ट का एक आरोपी फरार,जांच में जुटी टीम

Spread the love

दुर्ग। दुर्ग जिला कोर्ट परिसर से आर्म्स एक्ट का एक आरोपी फरार हो गया है। कोतवाली पुलिस सोमवार की शाम उसे चालान पेश करने कोर्ट ले गई थी। उसी दौरान आरोपी ने धीरे से हथकड़ी से अपने हाथ को निकाला और भाग गया। कोर्ट परिसर से आरोपी के भाग जाने की खबर मिलते ही पुलिस टीम उसे पकड़ने में जुट गई है। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है। कोतवाली टीआई के मुताबिक, बीते दिन 18 अक्टूबर को पता चला था कि शासकीय अस्पताल दुर्ग के सामने, चंडी चौक पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास कुछ अज्ञात लोग चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों को वहां भेजा गया और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों में दुर्ग गंजपारा निवासी 30 वर्षीय अविनाश उर्फ दादू, राजीव नगर निवासी 30 वर्षीय प्रदीप ठाकुर और राजीव नगर निवासी 25 वर्षीय विजय चन्द्राकार शामिल हैं। पकड़े गए सभी आरोपी आदतन किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ कई थानों में अपराध भी दर्ज है। सोमवार को सभी आरोपियों को लेकर पुलिस कोर्ट पहुंची थी। उसी दौरान अविनाश फरार हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor