The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ऑटो से गांजा तस्करी करते चालक गिरफ्तार,10 ​किलो गांजा जब्त

Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो चालक गांजे की तस्करी करते पकड़ा गया है। दरअसल,प्रदेश के ओडिशा बॉर्डर में पुलिस की नाकेबंदी तेज हुई,तो तस्करों ने ट्रेन और बस को गांजा तस्करी का जरिया बना लिया। अब तस्कर कम मात्रा में गांजा लाकर बेचने लगे हैं। पकड़े गए ऑटो चालक से पुलिस उसके सरगना की जानकारी नहीं जुटा पाई है। टीआई मनोज नायक को सूचना मिली कि रायपुर पासिंग नंबर के ऑटो में युवक गांजा रखा है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने ऑटो चालक को पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस ने छतौना मोड़ में घेराबंदी कर ऑटो को रोक लिया। पूछताछ में पता चला कि ऑटो चालक हिर्री थाना क्षेत्र ग्राम बुटेना निवासी मोहम्मद शेख पिता शेख मिलाउ 32 वर्ष है। तलाशी लेकर पुलिस ने उसके पास से साढ़े दस किलो गांजा बरामद किया। वह अपने घर हिर्री से चकरभाठा में किसी को गांजे की डिलीवरी देने आ रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसे गांजा ओडिशा के किसी युवक ने दिया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor