Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस की वजह से आम आदमी पार्टी परेशान -उत्तम जायसवाल

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस की वजह से आम आदमी पार्टी परेशान है। पार्टी के नेताओं का दावा है कि अपनी ताकत और रसूख का इस्तेमाल उनकी आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है। आप नेता उत्तम जायसवाल ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख मोहन मरकाम पर आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पुलिसिया कार्यवाही के सहारे डराने का प्रयास कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री भानु प्रकाश चंद्रा और कोंडागांव जिला के आप नेता, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे ने इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इन नेताओं ने बताया कि कोंडागांव जिले में हुए फ़ोटो घोटाला,बर्तन घोटाला, चपरासी भर्ती घोटाला, BRGF मद की लूट जैसे कई मुद्दों को उठाया गया । सरकार ने इस पर सीधी कार्यवाही करते हुए मोहन मरकाम के खास अधिकारी राजेश मिश्रा D.E.O. को निलंबित किया और सहयोगियों के विरुद्ध कार्यवाही चल रही है। आप नेताओं का दावा है कि अब अपने ही सरकार में स्वयं को घिरता देख मोहन मरकाम तिल मिला उठे अब उन्होंने आप नेता पर एफआईआर का आवेदन दिया, इससे यह स्पष्ट होता है कि मोहन मरकाम भ्रष्टाचार के सहयोगी हैं और किसी भी हद तक यह जा सकते है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि आप नेता आशुतोष पांडे की जान को खतरा है। इस वजह से सरकार से सुरक्षा की मांग की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor