The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलयुगी पिता ने दुधमुंही बेटे को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट,आरोपी अपने आप को किया पुलिस के हवाले

Spread the love

बेमेतरा। बेमेतरा जिला के नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बुचीपुर में एक कलयुगी पिता ने महज 12 महीने के अपने मासूम बेटे को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना नांदघाट थाना के अंतर्गत ग्राम बुचीपुर की है। यहां पिता शिव प्रसाद साहू ने महज 12 माह महीने के अपने बेटे हरिराम साहू को घर के बाहर खेत में ले जाकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। वार इतना घातक था कि बच्चे की गला शरीर से अलग हो गया। हत्या करने के बाद आरोपी ने खेत में काम करने गए पत्नी को बेटे को मारने की जानकारी देते हुए मौके से फरार हो गया। कुछ घंटे इधर-उधर भटकने के बाद आरोपी ने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक और नांदघाट और चंदनू चौकी की पूरी टीम पहुंचकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *