The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पिकनिक मनाने गए तीन छात्र नदी में डूब गए,दो लोगों को बचाया गया एक लापता,तलाश में जुटी गोताखोर

Spread the love

अंबिकापुर। घाघी जलप्रपात में नहाने के दौरान तीन छात्र डूब गए। लोगों ने मौके पर दो को बचा लिया। जबकि एक छात्र का अभी तक पता नहीं चल पाया।ग़ोताख़ोरों की टीम लापता छात्र की तलाश में जुटी है। दरिमा थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। बताया जा रहा है कि घाघी जलप्रपात में छात्र पिकनिक मना रहे थे। इस दौरान नहाने के लिए कई छात्र जलप्रपात में उतरे थे। वहीं गहराई में जाने से एक छात्र डूब गया। उसे बचाने के लिए दो छात्रों ने भी छलांग लगा दी। हालां​कि दो को मौके से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक लापता हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची ग़ोताख़ोरों की टीम आज डूबे छात्र की तलाश करेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *