Wednesday, November 4, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन परीक्षा को ले​कर गाइडलाइन की जारी

Spread the love

दुर्ग। ऑनलाइन परीक्षा को लेकर हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग ने गाइडलाइन जारी कर दिया है। गाइडलाइन के तहत छुट्टियों के दिन छोड़कर हर दिन परीक्षाएं होंगी। परीक्षा के दिन ही केंद्रों में आंसरशीट जमा करनी होगी।
वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की परीक्षाएं 5 अप्रैल से और अंडर ग्रेजूएट की परीक्षाएं 16 अप्रैल से होंगी। परीक्षार्थी जिन कॉलेजों में आवेदन जमा किए हैं, वहीं से आंसरशीट ले सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रश्नपत्र परीक्षा वाले दिन ही सुबह 8 बजे अपलोड होगा। परीक्षार्थी सवालों के जवाब सुबह 8 से 11 बजे तक लिखेंगे। दोपहर 12 से 3 तक आंसरशीट जमा करनी होगी। वहीं जो परीक्षार्थी कॉलेज में परीक्षा देना चाहेंगे, उनके लिए वहां पर भी व्यवस्था रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor