The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

विधायक चंद्राकर ने लिखा पीएम को पोस्टकार्ड, विभिन्न योजनाओं और यशस्वी जीवन की कामना

Spread the love

कुरूद। कुरुद विधायक प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अजय चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कुरुद विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की रुपरेखा तय किये है। विधायक ने कहा है कि कुरुद विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी मंडलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ता पोस्टकार्ड पर लिखकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन का बधाई देंगे। विधायक ने पोस्ट कार्ड के माध्यम से कहा है कि “आपके संवेदनशील नेतृत्व एवं दूरदृष्टि से हमारा राष्ट्र नवनिर्माण की ओर निरंतर अग्रसर है। सकारात्मक नियति से आपके द्वारा चलायी जा रही योजनायें मिल का पत्थर साबित होगी। सफलता की शुभमंगलकामनाओं सहित आपको अनेकोनेक बधाई एवं स्वस्थ सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री जनहित लिए गए बड़े निर्णय से भारत का दुनिया में सम्मान बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, सुरेश अग्रवाल, भूपेंद्र चंद्राकर, जिलाध्यक्ष अनुसुचित जाति मोर्चा हरिशंकर सोनवानी, भोजराज चंद्राकर, कृष्णकांत साहू, अनुप यादव एवं कमलेश चंद्राकर प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

“दीपक साहू की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *