The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बैलाडीला की पहाड़ियों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

Spread the love

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। अलग-अलग समय में बैलाडीला की पहाड़ियों में दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हुई है। दंतेवाड़ा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, जवान जब लौटेंगे उसके बाद ही और जानकारी मिल पाएगी। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैलाडीला की पहाड़ी के पीछे तराई इलाके में भारी संख्या में हथियारबंद माओवादी मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। सुबह जब जवान इलाके में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का सहारा लेकर बैकफुट हो गए। जवान अब भी नक्सलियों का पीछा कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor