The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती बम हमले,30 नमाजियों की हुई मौत

Spread the love

THEPOPATLAL पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती बम हमले में करीब 30 नमाजियों की मौत हुई है। वहीं, 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ये विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक मस्जिद में हुआ है। पेशावर पुलिस के मुताबिक, शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की और वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद मस्जिद में धमाका हुआ। रेस्क्यू टीम घायलों को यहां के लेडी रीडिंग अस्पताल ले जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी मोटरसाइकिल और कारों में लादकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor