The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पटाखा वाले साइलेंसर पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अब नही बजेंगे बुलेट फटाके

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गजेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में यातायात आर आई अमित कुमार के नेतृत्व में यातायात चेकिंग पॉइंट बनाकर शहर में आवारा पंथी करते हुए लड़के जो बुलेट में फटाका वाले साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करते हुए घूमते हैं उन्हें रोक कर चेकिंग के दौरान आज रात्रि को 13 नग इनफील्ड बुलेट यातायात पुलिस द्वारा यातायात कार्यालय में वैधानिक कार्यवाही हेतु लाई गई हैं। पूर्व में भी इस तरह के फटाका वाले साइलेंसर को निकलवा कर वाहन मालिक का चालान यातायात पुलिस द्वारा काटा गया था यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *